+91-9835445596 / +91-7970574455 Ladlee Bhawan, 22/146, S.K Nagar, Near Park -2 Patna- 800001 Bihar
BECOME A VOLUNTEER
महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं के लिए 8-Aug-2023

महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं के लिए 8-Aug-2023

MI Half Way Homes द्वारा संचालित महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य और उनके व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था पुतुल फाउंडेशन ने एक संकल्प लिया था कि पुरे एक वर्ष तक ( एक मार्च 2023 से शुरू) फाउंडेशन आप सभी के सहयोग/ आर्थिक सहयोग से महिला पुनर्वास गृह की महिलाओं के लिए उनके सामान्य स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी स्वच्छता के लिए उन्हें सैनिटरी नैपकिन, ब्रश, टूथपेस्ट और नहाने एवं कपड़े धोने की साबुन की बट्टी आदि मुहैय्या कराएगा।


उसी संकल्प के तहत आज़ दिनांक 08/08/2023 को पुतुल फाउंडेशन के सदस्यों ने महिला पुनर्वास गृह जाकर वहां के प्रबंधक के साथ मिलकर उपर्युक्त सामान वितरित किया।


यह सब आप सभी के सहयोग/ आर्थिक सहयोग से संभव हो सका। पुतुल फाउंडेशन तो बस एक माध्यम बना।